फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अब नगला पीपल में देव प्रतिमाएं खंडित

Sun, 19 Apr 2026 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 36 - मोहपुरा क्षेत्र के गांव नगला पीपल में मंदिर की मूर्तियां टूटने की सूचना के बाद मौके प
विज्ञापन
मोहनपुरा। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पीपल में एक बार फिर देव प्रतिमाएं खंडित होने का मामला सामने आया। तीन दिन में देव प्रतिमाएं खंडित होने की दूसरी घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। नगला पीपल गांव के बाहर एक मंदिर स्थित है। लोग शनिवार की सुबह टहलने निकले तो देखा कि मंदिर में देव प्रतिमाएं खंडित हैं। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह और ग्राम प्रधान सुमित पुंढीर भी पहुंच गए। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कृत्य लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है। ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों की मांग पर मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आश्वासन दिया। सूचना पर पहुंचे सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा, मोहनपुरा चौकी प्रभारी डॉ. महेश सिंह ने नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अराजकतत्वों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सुमित कुमार, दिनेश कुमार, गोविंद राणा, राजकुमार सिंह, रतन कुमार, विजय कुमार, संतोष, कुलदीप सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। तीन दिन पहले क्षेत्र के गांव टीकमपुरा में भी देव प्रतिमाओं को खंडित कर मंदिर के पास मैदान में फेंक दिया गया था। उस घटना में भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। लगातार दो घटनाओं के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग देवस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें