कासगंज। रंगों के पावन पर्व होली पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर सोमवार को वैदिक रीति के साथ हवन-पूजन से हुआ। जिसमें पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने सामूहिक आहुतियां देकर राष्ट्र मंगल की कामना की। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ प्रचारकों और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संघचालक उमा शंकर शर्मा, जिला संघचालक दीप राज माहेश्वरी, जिला प्रचारक आर्येंद्र, सह जिला संघचालक होशियार सिंह, विभाग व्यवस्था प्रमुख अमलेंदु शर्मा, अंकित जैन, आकाश, विनीत, वैभव, हिमांशु, अनिरुद्ध, सुनील, धीरज उपस्थित रहे।
अमांपुर में आरएसएस ने मनाया होली मिलन समारोह
कासगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सोमवार को मोहनपुर रोड पर स्थित आदर्श बाल विकास विद्यालय में होली मिलन एवं रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में आरएसएस के सह जिला बौद्धिक प्रमुख वेद प्रकाश ने कहा कि होली सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ ही सामाजिक ताने बाने को मजबूत बनाने का त्योहार है। होली पर सभी को बुराइयों से दूर करने व रहने का संकल्प लेना चाहिए। नगर संघ चालक राकेश पाराशर ने कहा कि संघ समाज में एकजुटता लाने का माध्यम है। इस दौरान लोगों ने होली गीतों पर प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम में प्रबंधक करुणेश फौजी, किशोरी लाल, नगर कार्यवाह गौरव गुप्ता, अंशुल वर्मा, चेतन सोलंकी, ब्रजेश वर्मा, धीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद