फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: वायरल कंजक्टिवाइटिस ने बढ़ाई आंखों की परेशानी

Sat, 13 Dec 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो01जिला अस्पताल में आंखों की जांच करते नेत्र परीक्षण अ​धिकारी डॉ.कौशलेंद्र सिंह ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। वायरल कंजक्टिवाइटिस (आंख आना) के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे पीड़ित 20 से 30 मरीज प्रतिदिन उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों लोगों को वायरल कंजक्टिवाइटिस की समस्या से जूझना पड़ रहा है। आंखों का जलन के साथ लाल होना और पानी आने की शिकायत से लोग परेशान हैं। नेत्र विशेषज्ञ के अनुसार, ठंड में संक्रमण फैलने की आशंका अधिक रहती है। वायरल कंजक्टिवाइटिस ऐसी ही बीमारी है, जो एक से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलती है। भीड़-भाड़ वाले स्थान, आंखों में गंदे हाथ लगाने और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से इसके फैलने खतरा बढ़ जाता है।
समय पर इलाज और सावधानी बरतने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। लक्षण दिखते ही अस्पताल में जांच कराना जरूरी है जिससे अन्य लोग इसकी चपेट में नहीं आएं।


प्रमुख लक्षण
-आंखों में लालिमा और सूजन

- आंखों से पानी आना

- जलन और खुजली

- रोशनी से परेशानी

-आंखों में चिपचिपापन

-कुछ मामलों में हल्का दर्द और धुंधला दिखाई देना


बचाव के उपाय
- आंखों को बार-बार हाथ न लगाएं
- साबुन से हाथ धोने की आदत डालें

- तौलिया, रूमाल और तकिया किसी से साझा न करें

-आंखों में कोई भी दवा डॉक्टर की सलाह के बिना न डालें

- धूप और धूल से बचाव के लिए चश्मे का उपयोग करें

- संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखें

- आंखों में परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें
वर्जन-


- ठंड बढ़ने के साथ वायरल कंजक्टिवाइटिस का संक्रमण फैलने लगा है। प्रतिदिन 20 से 30 मरीज इस बीमारी से पीड़ित होकर अस्पताल आ रहे हैं- डॉ. ग्यास खान, नेत्र रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें