फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: चीनी से तेल तक महंगाई की मार, बढ़ने लगा रसोई का खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। चीनी, चना दाल, चावल, सरसों के तेल और आटे की कीमतों में बढ़ोतरी से रसोई का बजट प्रभावित होने लगा है। कारोबारियों के अनुसार बाजार में मांग लगातार बनी हुई है लेकिन उसके अनुपात में माल नहीं मिलने से थोक स्तर पर ही कीमतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


सब्जियां व मसाले पहले से ही महंगे हो चुके हैं। अब आटा, दाल, चावल, तेल की कीमतों में तेजी आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। व्यापारी अनिल माहेश्वरी ने बताया कि पिछले दिनों की तुलना में कई जरूरी सामान महंगे हुए हैं। मांग बनी रहने के बावजूद सीमित आपूर्ति के कारण थोक बाजार में सामान महंगा मिल रहा है। इसका सीधा असर खुदरा कीमतों पर पड़ रहा है। व्यापारी विपिन चोला ने बताया कि चीनी, दाल और तेल जैसी वस्तुओं की रोजाना मांग बनी रहती है। आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। फिलहाल ग्राहक बढ़े हुए दाम पर ही खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें