फोटो 36 कासगंज नगला सेडू में अंडर पास की मांग को प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: संवाद
सोरोंजी। राष्ट्रीय राजमार्ग 530बी के नव निर्माण के दौरान ग्राम पंचायत श्यामसर के ग्राम नगला सेड़ू का मुख्य मार्ग बंद कर दिया गया है। इस मार्ग पर ग्रामीण अंडरपास की मांग को लेकर 24 जनवरी से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने इस संबंध में कलेक्ट्रेट में ज्ञापन भी दिया। मांग पर कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा।ग्रामीण सुनील मौर्य, विनीत कुमार, शिवकुमार का कहना है कि यह मार्ग नगला सेडू, श्यामसर,रामनगर, मिलकनिया, नगला माधव, नगला बिहारी, नगला खुशहाली, नगला कृपाल,नगला छत्तर, कुवरपुर, गंगपुर, मुहीमनगर, शियारपुर, बदनपुर, दीपपुर, रोशन नगर आदि 150 से अधिक छोटे बड़े ग्रामों का मुख्य संपर्क मार्ग है। किसान लहसुन, मिर्च, आदि बेचने के लिए इसी मार्ग से होकर सब्जी मंडी जाते है। किसानों के ट्रैक्टर, कंबाइन, हार्वेस्टर, लोडर वाहनों के नित्य आवागमन को देखते हुए इस मार्ग को खोले रखे जाने की किसानों ने मांग की है। धरना प्रदर्शन करने वालों में दीपक कुमार, वेदप्रकाश, रूपराम मौर्य, आकाश कुमार, महेश मौर्य, राजकुमार मौर्य, सचिन मौर्य, उमेश चंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।