फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जिले में गेहूं खरीद के लिए 34 केंद्र निर्धारित

Wed, 28 Jan 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 01 कासगंज डीआरएमओ कार्यालय का फोटो। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में गेहूं की खरीद को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से शासन की ओर से गेहूं खरीद केंद्र खोले जाएंगे। इसके तहत जिले में कुल 34 खरीद केंद्रों को मंजूरी दे दी गई है। इस वर्ष सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की है और इसे 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिले में इस समय 1 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में गेहूं की बुवाई की गई है। किसानों से गेहूं की खरीद का कार्य 1 मार्च से शुरू किया जाएगा। इसे लेकर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। शासन ने इस वर्ष समर्थन मूल्य में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। पिछले वर्ष गेहूं की खरीद 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 2585 रुपये कर दिया गया है। खरीद केंद्रों के निर्धारण के लिए विभिन्न एजेंसियों ने प्रस्ताव भेजे थे। खाद्य विभाग ने 10 केंद्र, प्रादेशिक सहकारी संघ (पीसीएफ) ने 22 केंद्र और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने 2 केंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया था। इन सभी प्रस्तावों को स्वीकृति मिल चुकी है।पिछले वर्ष जिले में कुल 46 खरीद केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद की गई थी। इस वर्ष अभी और एजेंसियों के प्रस्ताव आने की संभावना है, जिसके बाद खरीद केंद्रों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। जिला खाद विपणन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फिलहाल 34 केंद्रों को मंजूरी मिली है और आगे प्रस्ताव मिलने पर केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें