पटियाली । कोतवाली क्षेत्र के गांव जासमई में ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस उसकी मौत के मामले में लोगों से जानकारी कर रही है।
गांव जासमई निवासी गोविंद ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी थी कि 4 नवंबर को उसके पिता साधुराम (50) पुत्र अंगनलाल के साथ गांव के ही लोगों ने मारपीट की थी। इससे 6 नवंबर की रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
उनकी मौत की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ गांव में पहुंच गए। उन्होंने परिजन व ग्रामीणों से उनकी मौत के बारे में पूछताछ की। लोगों ने पुलिस को बताया कि साधूराम कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे।
4 नवंबर को सुबह 3 बजे वह बिना बताए दवा लेने के लिए घर से निकल गए और रास्ता भटक कर गांव के ही बृजेश पुत्र तारा सिंह के घेर में चले गए। इसके बाद बृजेश ने उसे घर पहुंचा दिया । उनकी हालत खराब होने पर परिजन उसे पहले गंजडुंडवारा अस्पताल ले गए। जहां उसे परिजन अलीगढ़ ट्रामा सेंटर ले गए,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई
वर्जन :
-बीमारी के कारण साधूराम की मौत हुई है। परिजन की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत के बारे में बताया गया है। -अमित कुमार ,सीओ पटियाली ।