फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गांवों में दूर होगी समस्या, अमांपुर और पटियाली में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन

Thu, 25 Jun 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो01अमांपुर की ग्राम पंचायत कोंडरा में पंचायत उत्सव भवन के लिए भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे
विज्ञापन
कासगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में शादी-विवाह और बड़े सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अब ग्रामीणों को महंगे मैरिज होम या तंग जगहों की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। जिले के अमांपुर और पटियाली विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत उत्सव भवनों के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल को धरातल पर उतारने के लिए जिला पंचायत राज विभाग ने उपयुक्त भूमि चयन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इन भवनों के तैयार होने से ग्रामीण परिवारों को बेहद कम खर्च में सर्वसुविधायुक्त माहौल में कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पंचायत उत्सव भव'' बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत हरसिंहपुर सिरोली में पहले से ही उत्सव भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। अब शासन ने अमांपुर और पटियाली विधानसभा क्षेत्रों को भी इस योजना में शामिल कर लिया है। विभाग द्वारा दोनों क्षेत्रों में सरकारी भूमि तलाशने के बाद इसका अंतिम प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा, जहां से बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
1.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक गतिविधियों के केंद्र बनेंगे। यहां शादी-विवाह, सामूहिक विवाह समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पंचायत स्तरीय बैठकें और अन्य सार्वजनिक आयोजन आयोजित किए जा सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश परिवार बड़े आयोजनों के लिए निजी मैरिज होम, धर्मशालाओं या अस्थायी टेंट पर निर्भर रहते हैं, इससे खर्च बढ़ जाता है। पंचायत उत्सव भवन बनने से विशेष रूप से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी तथा वे सम्मानजनक और सुविधाजनक वातावरण में अपने कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।
विज्ञापन


वर्जन :
अमांपुर और पटियाली विधानसभा क्षेत्र में पंचायत उत्सव भवन निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। धनराशि प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे ग्रामीण परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।- राजेश चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें