फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भाजपा नेता से परेशान प्रधान और उसकी पत्नी, एसडीएम कार्यालय में धमकी; बोला- आ पैंट खोलता हूं

Wed, 31 Jul 2024 05:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में भाजपा नेता से प्रधान और उसकी पत्नी परेशान है। शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुचे तो वहां भी धमकी दी। केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय में धमकी देता भाजपा नेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में दबंग भाजपा नेता से ग्राम प्रधान और उसकी पत्नी परेशान है। वह पीड़ित के प्लाट में कब्जा करना चाहता है। शिकायत करने पर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर गाली गलौज की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मामला पटियाली कोतवाली क्षेत्र के श्री नगला गांव का है। गांव निवासी ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह माथुर ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि गांव के ही भाजपा नेता शिवेंद्र, राजेंद्र, जगवीर, सत्यवीर, यशवीर, अमित, राजकिशोर, विमल बड़े भूमाफिया हैं। 

यह दबंग लोग उसके प्लांट पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसको लेकर वह और उसकी पत्नी रीना उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देने पहुंचे। इसी समय वह दबंग लोग भी तहसील कार्यालय पहुंच गए। धमकी दी। जाति सूचक शब्द कहते हुए गाली गलौज की। 
विज्ञापन


पत्नी रीना ने विरोध किया तो भाजपा नेता शिवेंद्र ने अप्रिय शब्दों का इस्तेमाल किया। कहा कि लो अपनी पैंट खोलता हूं। जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद भल्लभ शर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान कुलदीप माथुर की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें