फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रेल सुरक्षा, कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सजगता पर रखे गए विचार

Tue, 13 Jan 2026 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो36जंक्शन पर आयोजित बैठक में मौजूद रेलवे कर्मी ।स्रोत:विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे स्टेशन पर हिंदी राजभाषा की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इज्जतनगर मंडल राजभाषा कार्यालय से आए हिंदी अनुवादक महिंदर सिंह ने हिंदी की विशेषताओं के बारे में कर्मियों को जानकारी दी। रेल सुरक्षा,कर्मचारियों के स्वास्थ्य व सजगता पर विचार रखे गए। स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जंक्शन पर सभी कार्यालयों में अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करें। मुख्य लोको निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बच्चों को अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी भाषा का भी समुचित ज्ञान दें। इसके साथ दैनिक समाचार पत्र पढ़ने और समाचार चैनल देखने के लिए प्रेरित करें। इससे हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा मिले। विगत दिनों काली नदी पुल पर रेल पटरी में फ्रैक्चर की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई कर संभावित रेल दुर्घटना को टालने वाले रेलकर्मी राजकुमार एवं मालगाड़ी के चालक तथा सहायक चालक की सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशंसा की। डॉ.सौरभ डंड्रियाल ने सर्दी के मौसम में रेल कर्मचारियों को होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। अध्यक्षता राजभाषा कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष सौरभ डंड्रियाल और संचालन मुख्य कार्यालय अधीक्षक सतीश चंद्र पाल ने किया। इस दौरान राम अवतार मीणा, गुमान सिंह मीणा, वीरेंद्र सिंह यादव, कृष्ण गोपाल, गिरीश चंद्र पाल, नितिन कुमार, मुरारी लाल, जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें