फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में 15 साल बाद आया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के बहारपुर गांव में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद के करीब 15 साल पुराने मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खान जीशान मसूद की अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए प्रत्येक को तीन साल छह माह के कारावास और 100 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

जुर्माना न भरने पर पांच दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। वादी बदन सिंह के अनुसार, 21 अप्रैल 2011 की सुबह उन्होंने वीरेंद्र सिंह के खाली खेत से ट्रैक्टर निकाल लिया था। इसी बात पर वीरेंद्र सिंह, शिशुपाल, चरण सिंह और मौहरश्री लाठी-डंडे व फरसा लेकर पहुंच गए थे।
उन्होंने बदन सिंह, उनके बेटे प्रदीप और बीच-बचाव करने आईं पत्नी कृष्णा देवी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए थे। सुनवाई और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद अदालत ने चारों को दोषी पाया। मुकदमे के दौरान जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें