फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दिवस उत्साह से मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना

Sun, 25 Jan 2026 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल ​भिटौना में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर रंगोली बनातीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय हाईस्कूल भिटौना में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों के लिए रंगोली और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अर्चना ने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि राज्य का विकास केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही संभव है। रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्तर प्रदेश की संस्कृति, त्योहार और प्राकृतिक सौंदर्य को चित्रित करते हुए सुंदर रंगोली बनाई। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश के इतिहास, समाज और विकास पर अपने विचार साझा किए। रंगोली प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम, नंदिनी ने द्वितीय तथा रेनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मधु ने प्रथम, गुंजन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रीति माहेश्वरी, वर्षा चौधरी, रेशू माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें