फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दाे महिलाओं सहित आठ आरोपियों पर कसा शिकंजा

Sun, 25 Jan 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली पुलिस ने संगठित अपराधों में संलिप्त एक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित आठ आरोपियों के प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट से अनुमोदन मिलने के बाद की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार गिरोह का सरगना इमरान निवासी मोहल्ला हसन चौक, भरगैन थाना पटियाली है। इसके गिरोह में साहिबे आलम, रिजवान निवासी फगनौल जैथरा जनपद एटा मोहम्मद हसन, काले निवासी मोहल्ला हसन थोक भरगैन पटियाली, जमील प्रधान निवासी नई बस्ती शेखुपुर सिविल लाइंस बदायूं व दो महिलाएं शामिल हैं। आरोप है कि यह गिरोह लंबे समय से संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर अवैध और अनैतिक तरीके से धन अर्जित कर रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह गोवध, अवैध हथियारों के इस्तेमाल, चोरी के वाहनों जैसी घटनाओं में शामिल रहा है। 17 नवंबर 2024 की रात पटियाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरोह के कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई एक ईको कार, बदायूं से चोरी की गई मोटरसाइकिल, गोवध से संबंधित उपकरण और हथियार बरामद किए थे। आरोपियों पर पूर्व में अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज हैं। गिरोह की गतिविधियों से क्षेत्र में दहशत है। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गिरोहबंदी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। संगठित अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें