फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी : किसान के बेटे की 532वीं रैंक

Fri, 06 Mar 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो33यूपीएससी परीक्षा में सफल होने पर खुशी मनाते अ​भिषेक कुमार अपने माता पिता के साथ। स्रो
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव नगला मौजी में किसान के बेटे अभिषेक कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा पास की है। चयन सूची में उनकी 532वीं रैंक है। सफलता की सूचना मिलने के बाद परिवार और गांव में खुशी का आलम बना हुआ है। हर कोई किसान के घर पहुंचकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।अभिषेक कुमार के पिता बृजेंद्र मोहन यादव नगला मौजी के रहने वाले हैं और वह खेतीबाड़ी करते हैं। उनके पास तीन एकड़ खेती की जमीन है। अभिषेक की मां रेखा यादव कंपोजिट विद्यालय रतनपुर ढोंढ़पुर की प्रधानाध्यापिका हैं। अभिषेक दो भाई-बहन हैं। बहन प्रतिष्ठा छोटी है। अभिषेक ने पहली कक्षा से 12वीं तक की शिक्षा सीपी विद्या निकेतन कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद से ली। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट से स्नातक किया। अभिषेक ने बताया कि स्नातक करने के बाद उन्होंने दिल्ली में रहते हुए यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। 2024 में उन्होंने पहला प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि इससे मिले अनुभव का लाभ उठाते हुए उन्होंने दूसरी बार परीक्षा दी और 532वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। अभिषेक ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजन और शुभचिंतकों को दिया।ग्रामीण भारत के लिए कुछ करने का मन में था सपनाकासगंज। यूपीएससी की परीक्षा में सफल हुए अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रामीण परिवेश में तमाम समस्याएं हैं। कहीं न कहीं उनके मन में टीस रही। उन्होंने सोचा की ग्रामीण परिवेश की समस्याओं के समाधान के लिए वह कुछ बनकर ही कुछ कर पाएंगे। इस बात ने उन्हें हमेशा मोटीवेशन दिया और उन्होंने यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें