फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पालिका कार्यालय में हंगामा, बिगड़ी चेयरमैन की तबीयत, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कराने के लिए बुलाई गई प्रशासनिक बैठक मंगलवार शाम बड़े विवाद में बदल गई। बैठक के दौरान पेट्रोल पंप संचालक और नगर पालिका चेयरमैन के बीच भुगतान को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। हंगामा इतना बढ़ा कि चेयरमैन मीना माहेश्वरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी के नेतृत्व में कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी थी। इसे खत्म कराने के लिए मंगलवार शाम एसडीएम सदर एसएन त्रिपाठी, तहसीलदार और ईओ की मौजूदगी में वार्ता चल रही थी।

इसी दौरान पेट्रोल पंप संचालक हरिओम शर्मा ने अपने बकाया भुगतान का मुद्दा उठा दिया। चेयरमैन के पति राजेंद्र बौहरे का आरोप है कि संचालक ने चेयरमैन से अभद्रता की। उनका कहना है कि 6.30 लाख रुपये का भुगतान पीएफएमएस से कर दिया गया था, फिर भी विवाद खड़ा किया गया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ता देख पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसडीएम सदर ने बताया कि सफाई कर्मियों से बातचीत सकारात्मक दिशा में चल रही थी, लेकिन इस अप्रत्याशित हंगामे के कारण बैठक को निरस्त करना पड़ा। इस कारण शहर की सफाई व्यवस्था बहाल कराने की कोशिशें फिलहाल अधर में लटक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें