फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : दीक्षांत में चमकी जिले की प्रतिभाएं, सात मेधावियों ने जीते स्वर्णपदक

विज्ञापन
फोटो 14 - कासगंज के केएपीजी कॉलेज की छात्रा सिया व अनुज के साथ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मिथलेश
विज्ञापन
कासगंज। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के दीक्षांत समारोह में जिले की प्रतिभाओं ने जिले का मान बढ़ाया। विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए 50 स्वर्ण पदकों में जिले के सात मेधावियों ने अपनी जगह बनाई, जिनमें पांच छात्राएं हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी मेधावियों को सम्मानित किया। इस उपलब्धि से परिजनों और संबंधित महाविद्यालयों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय की अंजलि शाक्य पुत्री नेपाल सिंह ने एमए संस्कृत में तथा स्वाति पुत्री अवध किशोर ने एमए संगीत में स्वर्णप दक प्राप्त किया। कुसुमा देवी महाविद्यालय, अमांपुर के अदनान पुत्र मुशीर अहमद ने एमए इतिहास में स्वर्ण पदक हासिल किया। केए पीजी कॉलेज की सिया पुत्री संजीव ने बीएससी बायोटेक्नोलॉजी और अनुज कुमार पुत्र हरस्वरूप ने बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा वीके जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा श्रुति गोयल पुत्री अतुल गोयल ने बीकॉम में, और श्रीशंकर सिंह महाविद्यालय विकास नगर सिढ़पुरा की छात्रा शिल्पी पुत्री भगवान दास ने बीएससी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
केए पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मिथलेश कुमारी और श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रानू शर्मा वीके जैन कॉलेज के प्रबंध निदेशक विनय कुमार जैन ने स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

फोटो 14 - कासगंज के केएपीजी कॉलेज की छात्रा सिया व अनुज के साथ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मिथलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें