फोटो55अमेरिकन फुटबॉल मैच के लिए रवाना होते खिलाड़ी। स्रोत:विज्ञप्ति
मोहनपुरा। इंडियन फ्लैग फुटबॉल फेडरेशन की ओर से केरल के तिरुवनंतपुरम में अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश की टीम सोमवार को कासगंज से रवाना हुई। टीम की कप्तान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मीनू धनगर ने बताया कि उत्तर प्रदेश फ्लैग फुटबॉल फेडरेशन ने आयरन टाइटंस क्लब की ओर से यूपी की टीम को केरल में खेलने भेजा है। अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल के जनरल सेक्रेटरी डॉ. प्रवीण सिंह जादौन और जिला अध्यक्ष यश राजपूत ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 26 और 27 फरवरी को टीम टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी। पीटीआई और टीम कोच ने टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। टीम में सोनी, विनीता, सुधा, अन्नू, अर्चना शर्मा, भूमिका, सोनम, तमन्ना, अंशिका, काजल के साथ कोच अमित पुंढीर सोमवार को कासगंज स्टेशन से रवाना हुए।