फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीच बाजार युवक को चाकुओं से गोदा..10 हजार रुपये के विवाद में बेरहमी से हत्या, साथी भी लहूलुहान; सहम गए लोग

Wed, 03 Sep 2025 10:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

उधारी के रुपये मांगने पर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से राजकुमार लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बचाव में आए साथी टिंकू को भी लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
राजकुमार का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज नगरिया में बुधवार शाम रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। युवक का साथी भी घायल हो गया। वारदात के बाद मृतक के परिजन समेत अन्य आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। आरोपी और मृतक अलग-अलग समुदाय के होने से पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता-चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


नवाबगंज नगरिया निवासी राजकुमार (35) ने गांव के ही निवासी असलम, शमसुल उर्फ शुल्ला और इरशाद उर्फ बंदर को कुछ समय पहले 10 हजार रुपये उधार दिए थे। कई बार रुपये मांगने के बाद भी रुपये नहीं मिलने पर बुधवार को शाम करीब 4:00 बजे वह अपने साथी टिंकू के साथ रुपये मांगने बाजार पहुंचा। उसने रुपये मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। 

 

आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से राजकुमार लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बचाव में आए साथी टिंकू पर भी हमला किया गया, जिससे वह भी घायल हो गया।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 

एएसपी राजेश भारती, पटियाली सीओ संतोष कुमार और सहावर सीओ शाहिदा नसरीन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो समुदायों से मामला जुड़ा होने से पुलिस अलर्ट पर है।
 

वारदात से आक्रोश, ढाई घंटे तक मार्ग रहा जाम
रुपये के लेनदेन के विवाद में दूसरे समुदाय के युवकों के द्वारा की गई हत्या की वारदात से लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने कासगंज-बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक मार्ग पर जाम रहा। इससे वाहनोंं की कतारें लग गई। जाम में फंसने से लोगों को काफी दिक्कता का सामना करना पड़ा।

 

नवाबगंज नगरिया निवासी राजकुमार की गांव के ही निवासी असलम, शमसुल उर्फ शुल्ला और इरशाद उर्फ बंदर द्वारा रुपये के लेनदेन में हत्या कर देने तथा रिश्ते के चाचा टिंकू को घायल कर देने के मामले की जानकारी मिलते ही परिजन और अन्य ग्रामीण घटनास्थल की तरह दौड़ पड़े। आक्रोशित लोगों ने बदायूं हाईवे पर शाम करीब 5:00 बजे जाम लगा दिया। 
 

जाम लगते ही सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया। एएसपी राजेश भारती, पटियाली एसडीएम प्रदीप विमल ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद लगभग 7:30 बजे जाम खुल सका। जाम खुलने के बाद पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।

 
विज्ञापन

मंगलवार को हुई थी पार्टी
मृतक राजकुमार व आरोपी युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। इससे उनका आपस में नियमित मिलना-जुलना होता रहता था। अक्सर ये लोग पार्टी करते रहते थे। मंगलवार को भी उन्होंने पार्टी की थी। इस पार्टी के दौरान भी उनमें रुपये के लेनदेन पर विवाद हुआ, लेकिन उस समय लोगों ने मिलकर मामला निपटा दिया। 

ये भी पढ़ें-UP: भारी बारिश के चलते डीएम का आदेश...12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद; जारी किया गया लेटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें