फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024: पहली बार कासगंज के आठ विद्यार्थियों ने प्रदेश सूची में पाया स्थान, दो छात्राएं शामिल

Sat, 20 Apr 2024 11:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

UP Board Result 2024: पहली बार कासगंज के आठ विद्यार्थियों ने प्रदेश सूची में स्थान हासिल किया है। इनमें दो छात्राएं भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
UP Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार ऐसा मौका आया है जब कासगंज जिले के इंटरमीडिएट के एक साथ आठ विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-टेन सूची में स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले कभी भी इतने अधिक छात्र-छात्राएं एक साथ मेरिट सूची में स्थान नहीं पा सके। मेरिट में स्थान पाने वालों में छह छात्र व छात्राएं शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रदेश की मेरिट में जिले से समय समय पर छात्र-छात्राएं स्थान पाते रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2023 में सूरज प्रसाद डागा के छात्रा प्रशांत कुमार इंटर में 9वीं रैंक पाने में सफल हुए। वहीं में इसी स्कूल के छात्र गौरव ने वर्ष 2012 में तृतीय एवं 2014 में इंटर में प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया था। 
 

Trending Videos

वर्ष के 2024 के घोषित किए गए परीक्षा फल ने सारे रिकार्ड तोड़ दिया। जनपद के अब तक के इतिहास में एक साथ आठ छात्र-छात्राओं ने कभी भी स्थान नहीं पाया। प्रदेश की की टॉप टेन की जो मेरिट तैयार की गई है उसमें 408 छात्र-छात्राओं में यह सफलता जिले के हिस्से में आई है।
 

प्रदेश की टॉप-टेन की सूची स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं में से अभिनव ने सातवां, भूमिका व जतिन कुमार ने आठवां, जितेंद्र कुमार, शिवानी राजपूत, ने 9वे और ललित कुमार, हर्ष कुमार, शौर्य गुप्ता 10 वें स्थान पर रहे हैं।
 
विज्ञापन

मेरिट में इतने बच्चों के शामिल होने से स्कूलों के अलावा शिक्षा विभाग में भी हर्ष है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य का कहना है कि एक साथ आठ छात्र-छात्राओं का प्रदेश की मेरिट में स्थान पाने से जनपद का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें