फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: यूपी बोर्ड ने जारी किया इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा वाल अभ्यर्थियों का प्रयोगात्मक कार्यक्रम

Sat, 04 Jul 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 07: कासगंज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय फोटो। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट, कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार 16 और 17 जुलाई को प्रायोगिक एवं आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी पात्र परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन

हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट के विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट आधारित प्रयोगात्मक और आंतरिक मूल्यांकन निर्धारित तिथियों पर कराया जाएगा। वहीं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के प्रयोगात्मक विषयों की परीक्षा भी 16 और 17 जुलाई को होगी।
बोर्ड के निर्देशानुसार इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए परीक्षकों की नियुक्ति क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा मुख्य परीक्षा के अनुमोदित परीक्षकों की सूची से की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में जनपद मुख्यालय के राजकीय अथवा सहायता प्राप्त विद्यालयों में मुख्य परीक्षा जैसी व्यवस्थाओं के बीच परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने कहा है कि सभी अभ्यर्थी अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अथवा डीआईओएस कार्यालय से संपर्क कर परीक्षा केंद्र एवं समय की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
परीक्षाएं संपन्न होने के बाद हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के अंक संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य भेजेंगे, जबकि इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक परीक्षक ओएमआर शीट के माध्यम से प्राप्तांक क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। बोर्ड ने पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया 20 जुलाई तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें