फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : नागरिक शास्त्र परीक्षा में सही रणनीति से पाएं बेहतर अंक

Sun, 21 Dec 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो23छोटेलाल शाक्य,​शिक्षक । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा में सही रणनीति और नियमित अभ्यास से अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

विषय में रटने के बजाय समझ के साथ पढ़ाई करना अधिक कारगर होता है। नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और समय पर दोहराने से छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
बीएवी इंटर कॉलेज नागरिक शास्त्र प्रवक्ता छोटे लाल शाक्य के अनुसार नागरिक शास्त्र का उद्देश्य छात्रों में नागरिक चेतना, आलोचनात्मक सोच और जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी भूमिका को विकसित करना है। पाठ्यक्रम उन्हें देश और दुनिया के राजनीतिक मुद्दों को समझने की क्षमता भी देता है। परीक्षा में इसके लिए स्पष्ट समझ जरूरी है।
उन्होंने कहा कि नागरिक शास्त्र विषय में प्रश्नपत्र दो खंडों में आता है। पहला खंड समकालीन विश्व राजनीति तथा दूसरा खंड स्वतंत्र भारत में राजनीति से जुडा है। पेपर में बहुविकल्पीय, अति लघुतरीय, लघुतरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते हैं।
विज्ञापन

छात्रों को सबसे पहले यूपी बोर्ड के नवीनतम पाठ्यक्रम और प्रश्नपत्र पैटर्न को अच्छे से समझना चाहिए। इससे यह स्पष्ट होता है कि किन अध्यायों से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं और किस प्रकार के प्रश्न अपेक्षित हैं। अच्छे अंक पाने के लिए संतुलित और बिंदुवार उत्तर लिखना जरूरी है।
विज्ञापन

उत्तर में संविधान के अनुच्छेद, उदाहरण और वर्तमान संदर्भ का उल्लेख करने से उत्तर प्रभावी बनता है। समय प्रबंधन के लिए मॉडल पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें