फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बिना लाइसेंस ऑटो और माॅडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक सीज

विज्ञापन
फोटो22कासगंज में वाहन चेकिंग करते टीएसआई । स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। यातायात पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए बिना ड्राइविंग लाइसेंस के एक ऑटो और माॅडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने रविवार को शहर के चांडी तिराहा, राजकोल्ड तिराहा और बिलराम गेट चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।
इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 239 वाहनों के चालान काटे गए और चालकों पर कुल 4.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात कर्मियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा और नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें