फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रेन की चपेट में आया अज्ञात युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में कासगंज-बरेली मार्ग पर दोपहर के समय एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हादसा दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तब हुआ जब बरेली से कासगंज की ओर लालकुआं-कासगंज पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। इसी दौरान रेल पटरी के किनारे होकर जा रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हाे गई। हादसे के बाद ट्रेन रुकी। जीआरपी को सूचना दी गई। जीआरपी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस युवक के शव की शिनाख्त कराने में जुटी है। शाम तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें