फोटो37जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ।संवाद
कासगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा संबंधी तैयारियां तेजी से चल रही है। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं के अलावा ओएमआर शीट पर भी परीक्षा देनी है। ये शीट जिले को प्राप्त हाे गई हैं, इनका वितरण शनिवार से शुरू होगा। वितरण के लिए केंद्रों को तहसीलवार शीट उपलब्ध कराई जाएंगी।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए जिले में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल परीक्षा में जिले के 21,717 छात्र शामिल होंगे। इनकी परीक्षाएं ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) शीट पर भी कराई जाएंगी। विभाग ने ओएमआर वितरण के लिए तहसीलवार कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके साथ ही परीक्षा की तैयारी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी केंद्रों के प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
वितरण का यह रहेगा कार्यक्रम
पटियाली -7 फरवरी
सहावर -9 फरवरी
कासगंज- 10 फरवरी
शेष विद्यालय- 11 फरवरी
ओएमआर सीट के लिए केंद्र व्यवस्थापक पत्र वाहक को मांग पत्र देकर भेजें। पत्र वाहक के हस्ताक्षर को प्रमाणित अवश्य किया जाए- जगदीश प्रसाद, शुक्ला, डीआईओएस