फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: धूप से बढ़ी बेचैनी, छाया तलाशने लगे लोग

Sat, 07 Mar 2026 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो03कासगंज  के प्रभूपार्क में दोपहर के समय  पेड़ की छांव में बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेजी से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते छह दिनों में मौसम का मिजाज बदल गया है और अधिकतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर की तेज धूप से बचने के लिए लोग पेड़ की छांव तलाशते नजर आ रहे हैं, वहीं मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले चार दिनों में पारा 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।जिले में मौसम ने तेजी से करवट ली है। कुछ दिन पहले तक सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही थी लेकिन अब सुबह से ही गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन चढ़ते ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। घरों और प्रतिष्ठानों में गर्मी के चलते पंखे भी चलने लगे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 17 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप के कारण दोपहर के समय लोग धूप से राहत पाने के लिए पेड़ों की छांव का सहारा लेते नजर आए। प्रभुपार्क में दोपहर के समय बड़ी संख्या में लोग पेड़ों के नीचे छाया में बैठकर आराम करते दिखे।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च के महीने में सामान्य रूप से तापमान धीरे-धीरे बढ़ता है, लेकिन इस बार शुरुआती दिनों में ही पारे में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके चलते लोगों को असामान्य गर्मी का अनुभव हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और अधिक महसूस होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें