फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विराट हिंदू सम्मेलन के साथ मनाया संघ ने शताब्दी समारोह

Sun, 25 Jan 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो38सोरोंजी में हिंदू सम्मेलन में नारी मचासीन महामंडलेश्वर पूर्णानंद पुरी व महिला आयोग सदस्
विज्ञापन
सोरोंजी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर तीर्थनगरी पर्यटन केंद्र में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण प्रदर्शनी और महापुरुषों की चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ अलीगढ़ से आए महामंडलेश्वर पूर्णानंद पुरी और महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता साध्वी हेमलता शास्त्री ने कहा कि अच्छे आचार और विचारों से ही देश महान बनता है। राष्ट्र को देवता और भारत को माता मानकर पूजा करें। उन्होंने कहा कि गंगा, गाय, स्त्री और संस्कृति की दुर्दशा देखने वाला हिंदू नहीं हो सकता। शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डाॅ. राधाकृष्ण दीक्षित ने कहा कि संघ के निर्धारित पांच मूल्यों सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी भाषा-वेशभूषा, पर्यावरण और नागरिक बोध का पालन करने से हिंदू समाज अपना खोया गौरव पुनः प्राप्त कर सकता है। वेदप्रकाश मिश्रा ने विकसित भारत और उसकी चुनौतियों पर विचार साझा किए, जबकि कवियत्री उन्नति भारद्वाज ने सनातन धर्म की महत्ता पर काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, कार्यक्रम अध्यक्ष डाॅ.भुवनेश माहेश्वरी, श्याम सुंदर, शिवांशु दुबे, एनपी सिंह हल्दिया, अमित अग्रवाल, महेश त्रिवेदी, सुनील तिवारी, जयकिशन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें