फोटो02कासगंज में रेलवे स्टेशन पर खड़ी मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेन ।संवाद
कासगंज। कोहरा में दृश्यता कम होने से लंबी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार कम रही। कोलकाता से आगरा छावनी जाने वाली ट्रेन दोपहर 12:10 बजे के स्थान पर दोपहर 12:40 बजे कासगंज जंक्शन पर पहुंची। यह ट्रेन 40 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची।वहीं साबरमती से थावे की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन तड़के 3:20 बजे की जगह 3:26 बजे स्टेशन पर पहंची। यह ट्रेन करीब 16 मिनट देरी से जंक्शन पर पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से ठंड में स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। आवास विकास काॅलोनी निवासी यात्री सोरन सिंह ने बताया कि उन्हें कोलकाता-आगरा छावनी एक्सप्रेस में सवार होकर मथुरा जाना था। ट्रेन के लेट होने से उन्हें दिल्ली की ओर जाने ट्रेन पकड़ने में परेशानी हुई।