फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाली : बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 02 Jan 2026 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली। गांव लाल बादरा में बृहस्पतिवार की रात आम के बाग में पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका मिला। युवक शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव लाल बादरा निवासी रजत (24) पुत्र रविकांत का शव रात में 9:30 बजे आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
उसके ताऊ जगउत्तम ने बताया कि रजत रात में शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
परिजन ने उसे गांव में ढूंढने का काफी प्रयास किया। गांव से कुछ दूरी पर आम के बाग में उसका शव लटका मिला।
मफलर से पेड़ पर फंदा लगा था। युवक का शव मिलने पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतार कर दरियावगंज स्थित एक निजी चिकित्सक के पास परिजन ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें