फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हृदयाघात से सपा नेता सहित दो लोगों की मौत

विज्ञापन
फोटो39मृतक असद हुसैन का फाइल फोटो
विज्ञापन
कासगंज। जिले में हृदयाघात की दो अलग-अलग घटनाओं में सपा नेता सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों को सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष असद हुसैन (40) निवासी चामुंडा गेट को रविवार की सुबह तड़के अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उन्होंने इसकी जानकारी परिजन को दी। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पूर्व सांसद डॉ. देवेंद्र यादव, सांसद देवेश शाक्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, प्रवेंद्र राना, जान मुहम्मद, सोनू भंडारी, ओवेस राजू आदि ने मौके पर पहुंच कर शोक संवेदनाएं प्रकट की।
विज्ञापन

दूसरी घटना में वीरेंद्र (45) निवासी बधारी कला को दोपहर के समय सीने में दर्द हुआ। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें