फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कोहरे में लंबी दूरी की दो एक्सप्रेस ट्रेनें हुईं लेट

Sat, 20 Dec 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो09कासगंज में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते यात्री ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। कड़ाके की ठंड में शनिवार की रात भी घना कोहरा छाया रहा है। कोहरे के कारण मथुरा-छपरा ढाई घंटा और मुंबई बांद्रा-कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटा 20 मिनट की देरी से कासगंज जंक्शन पहुंची। इसका खामियाजा ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को ठंड में ठिठुर कर भुगतना पड़ा। मथुरा से छपरा जाने वाली ट्रेन कासगंज जंक्शन रात 1:25 बजे पहुंचती है लेकिन यह गाड़ी 2 घंटा 30 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। वहीं मुंबई बांद्रा से कानपुर जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन रात में 1:45 बजे कासगंज पहुंचती है लेकिन यह 1 घंटा 20 मिनट देरी से सुबह तीन बजे जंक्शन पहुंची। फर्रुखाबाद, कानपुर और लखनऊ सहित अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को प्लेेटफॉर्म पर ठंड में ठिठुरना पड़ा। आवास विकास कॉलोनी निवासी सुमंत उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने ट्रेन से लखनऊ तक जाना है। ट्रेन के लेट हो जाने से वह समय से पहुंचने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें