फोटो 48 - शहर के श्रीगणेश कॉलोनी में स्कूटी डिग्गी खोलकर कैश से भरा बैग ले जाते चोर। स्रोत सोश
- फोटो : परशुराम जयंती के बारे में जानकारी देते पदाधिकारी। संवाद
कासगंज। शहर की श्री गणेश कॉलोनी में एक वृद्ध व्यक्ति की स्कूटी की डिग्गी से दो आरोपियों ने दो लाख रुपये चोरी कर लिए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पीड़ित ने सदर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सोरोंजी के बह्मपुरी निवासी रूपकिशोर किसान है। वह अपनी जमीन बेचकर श्री गणेश कॉलोनी में मकान का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने शनिवार को उन्होंने बैंक से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। इसके अलावा 50 हजार रुपये पहले से उनके पास रखे हुए थे। उन्होंने दो लाख रुपये से भरा बैग स्कूटी की डिग्गी में रखा हुआ था।
रूपकिशोर ने बताया कि बैंक से लौटने के बाद उन्होंने अपनी स्कूटी निर्माणाधीन प्लॉट के सामने खड़ी कर दी। इस दौरान दो अज्ञात लोग आए और स्कूटी की डिग्गी खोलकर रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। जब रूपकिशोर काम खत्म होने के बाद मजदूरों को भुगतान करने के लिए स्कूटी के पास पहुंचे तो डिग्गी खुली देखकर उनके होश उड़ गए। उसमें रखा बैग गायब था। यह देख वह घबरा गए और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पूरी वारदात उसमें कैद मिली। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया कि स्कूटी की डिग्गी से रुपयों भरा बैग चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की पहचान की जा रही है।