फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: स्वास्थ्य शिविर में दो सौ मरीजों का किया परीक्षण

Sat, 21 Feb 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। गांव दहेली बुजुर्ग में जगदंबा कन्या महा विद्यालय के पास निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें दो सौ मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ दंडी स्वामी गोविंद नंद सरस्वती ने किया।
विज्ञापन

स्वामी सरस्वती ने कहा कि आरोग्य सुख प्राप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को दिनचर्या नियमित करनी चाहिए। स्वच्छ व संतुलित आहार जीवन के लिए जरूरी है। शिविर के दौरान संयोजक डॉ. राहुल तिवारी व कृष्णानंद ने दंडी स्वामी का स्वागत किया। डॉ. मंजुल तिवारी, डॉ. मृदुल तिवारी, डॉ. आकाश पांडेय ने सर्दी, खासी, वायरल व नेत्र परीक्षण, त्वचा संबंधित आदि बीमारियों का परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की। शिविर के दौरान अंकित राजपूत, अभिषेक उपाध्याय, अंकित उपाध्याय, मथुरा प्रसाद, होरीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें