कासगंज। जिले के जूडो खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। बालक एवं बालिका वर्ग में प्रदेश स्तरीय समन्वय प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए 22 फरवरी को जिला स्तरीय जूनियर ट्रायल होगा।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तर पर जूडो की बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जिला स्तरीय ट्रायल दोपहर 3: 00 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीद नगर सोरोंजी में आयोजित होगा। चयनित खिलाडी 24 फरवरी को अलीगढ़ में मंडलीय ट्रायल में भाग लेना होगा। मंडलीय ट्रायल का आयोजन अलीगढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। मंडलीय टीम में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर अपनी योग्यता को प्रदर्शित कर मौका मिलेगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 25 से 27 फरवरी तक लखनऊ में संपन्न होगी।जिला स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाणपत्र व आधार की मूल व छाया प्रति साथ में लेकर आएं।