फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: चलती ट्रेन में मोबाइल झपटकर भागे दो शातिर दबोचे

Sun, 12 Jul 2026 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो01​​​कासगंज जीआरपी पुलिस की हिरासत में आरोपी । स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। मथुरा से कासगंज आ रही एक पैसेंजर ट्रेन में यात्री का मोबाइल झपटकर भाग रहे दो शातिर चोरों को यात्रियों ने मुस्तैदी से पकड़कर जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी का मोबाइल और एक चाकू बरामद किया है। जीआरपी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन

जिला हाथरस में कोतवाली सिकंदराराऊ के गांव घौसगंज निवासी जाहरवीर पुत्र लवकुश शुक्रवार की सुबह ट्रेन में सवार होकर सिकंदराराऊ से कासगंज आ रहे थे। ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण वह गेट पर खड़े हो गए। आरोप है कि इसी दौरान मारहरा रेलवे स्टेशन पर दो लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से भागने लगे। शोर मचाने पर यात्रियों ने दौड़कर दोनों को पकड़ लिया और स्टेशन पर गश्त कर रही जीआरपी के हवाले कर दिया। पुलिस की तलाशी के दौरान दोनों के पास चोरी किया गया मोबाइल और एक चाकू बरामद किया। पूछताछ में अपना नाम शिवकुमार और श्याम निवासी मकुलगंज, थाना मारहरा, जनपद एटा बताया । मामले में पीड़ित व्यक्ति ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जीआरपी थाना प्रभारी दीपक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि मोबाइल चोरी के मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें