फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 10 दिन से लापता युवती का सुराग नहीं

Sun, 12 Jul 2026 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो37लापता युवती सरिता का फोटो। स्रोत :परिजन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली रेलवे स्टेशन से 30 जून को ट्रेन में सवार होकर कासगंज आ रही युवती लापता हो गई। 10 दिन बीत जाने के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका। जीआरपी युवती की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ढोलना के नगला भंडारी निवासी संजीव कुमार पुत्र पातीराम की ओर से कासगंज जीआरपी थाने में दर्ज कराई गई गुमशुदगी के अनुसार उसकी बहन सरिता (24) को 30 जून की सुबह 7:45 बजे पटियाली रेलवे स्टेशन पर जीजा महावीर निवासी नगला राधे गंजडुंडवारा छोड़कर गए थे। वह ट्रेन में सवार होकर कासगंज आ रही थीं, लेकिन वह नहीं पहुंची। उन्होंने बहन के बारे में गांव व रिश्तेदारी में फोन कर जानकारी की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। संजीव ने बताया कि मामले में 2 जुलाई को कासगंज जीआरपी थाने पर बहन के लापता होने के बारे में जानकारी दी। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि 10 दिन बीत जाने के बाद भी बहन का कहीं पता नहीं चला। थानाध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है। उसके फोन नंबर की सीडीआर भी मंगाई है। उसकी बरामदगी के लिए सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें