फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मासूम और महिला की मौत के बाद दो क्लीनिक सील

विज्ञापन
फोटो12गंजडुंडवारा में निजी अस्पताल को सील करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत:विभाग
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा और पटियाली में एक महिला और दो वर्षीय मासूम की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। टीम ने मौके का निरीक्षण किया और अनियमितता पाए जाने पर एक अस्पताल और क्लीनिक को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा स्थित शिव हॉस्पिटल में महिला चमेली की रसौली के ऑपरेशन के बाद रविवार को माैत हो गई थी। मंगलवार को नोडल अधिकारी (झोलाछाप) एवं चिकित्सा पंजीकरण डॉ. कुंवर उत्कर्ष टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालक और स्टाफ फरार पाए गए। अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहा था।
पटियाली के समसपुर निवासी मासूम जुनैद पुत्र मुकीम की उपचार के बाद रविवार को मौत हो गई थी। टीम ने संबंधित क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। क्लीनिक का चिकित्सक अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। मरीज के उपचार से संबंधित कोई अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए गए। इन अनियमितताओं और लापरवाही को देखते हुए अस्पताल और क्लीनिक दोनों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि उपचार केवल पंजीकृत और अधिकृत चिकित्सकों व चिकित्सालयों से ही कराएं। अवैध रूप से संचालित अस्पताल और क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें