फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो भाइयों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
फोटो11कासगंज में पोस्टमार्टम के बाद मृतक वृद्ध अशोक कुमार के शव को घर ले जाते परिजन ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी। कासगंज-सोरोंजी मार्ग पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। भिटौना विद्युत उपकेंद्र के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला मढ़ई निवासी अशोक (65) अपने भाई राजाराम (60) और बेटे सर्वेश के साथ अमांपुर फल मंडी जा रहे थे। वे गांव श्यामपुर निवासी सचिन के ई-रिक्शा में सवार होकर फल खरीदने के लिए निकले थे।
भिटौना उपकेंद्र के पास सुबह करीब 6 बजे पत्थरों से भरे ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार सभी लोग गिरकर घायल हो गए। ट्रक चालक घटना के बाद तुरंत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों और आसपास के लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मदद की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया।
राजाराम और ई-रिक्शा चालक सचिन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वहीं, सर्वेश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अलीगढ़ में उपचार के दौरान राजाराम ने भी दम तोड़ दिया। सचिन का उपचार अभी भी एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
राजाराम की मौत की सूचना परिजन ने फोन कर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि मृतक के परिजन की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-
भाईयों के शव पहुंचने पर मचा हाहाकार
सोरोंजी के मोहल्ला मढ़ई निवासी राजाराम और अशोक कछला बस अड्डे पर फल बेचने का काम करते थे। बुधवार की सुबह सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। उनका शव घर पर पहुंचने के बाद मोहल्ले में हाहाकार मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। एक साथ दोनों भाईयों की मौत के बाद शव पहुंचने पर लोग परिजन को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें