सहावर। आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को गांव चहका गुनार में शोभा यात्रा निकालने के दौरान हुए पथराव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के निर्देश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि चहका गुनार में आंबेडकर शोभायात्रा के दौरान पथराव हो गया था। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं।
शुक्रवार को पुलिस ने कुलदीप और बृजमोहन उर्फ प्रद्युम्न, निवासी चहका गुनार थाना सहावर, को गांव के रास्ते से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अभी और भी आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। संवाद