फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Jan 2026 01:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो48सिढ़पुरा पुलिस की हिरासत में आरोपी।स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
सिढ़पुरा। गांव खजुरा की रजबाह में बीती शनिवार की शाम गोवंशीय पशु के अवशेष मिले थे। उप निरीक्षक राजेश कुमार ने थाने में अज्ञात आरोपियों पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। गांव खजुरा से पश्चिम की ओर जाने वाली फगनौल घुमरी रोड पर स्थित रजबाह के पानी में बीती शनिवार की शाम गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े मिले थे। सूचना पर उप निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। प्राथमिक जांच में सामने आया था कि अज्ञात आरोपियों की ओर से करीब पांच-छह दिन पहले गोवंशीय पशु का वध कर उनके अवशेषों को रजबाह में फेंका गया था। पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर अवशेषों के सैंपल लिए थे। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में अवशेषों को जमीन में दफना दिया था। मामले में अज्ञात आरोपियों पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान बुधवार की देर रात गोकशी के मामले में वांछित आरोपियों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश देकर नगला महाजीत मोड़ के पास से अजीतनगर की ओर जाने वाली बंबा की पटरी से आरोपी सलीम और इश्तियाक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी जनपद एटा में थाना जसरथपुर के गांव नदराला के रहने वाले हैं। इस दौरान उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर पहले से गैंगस्टर एक्ट, गोकशी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। दोनों एटा जनपद के हिस्ट्रीशीटर है। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि गोकशी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके अन्य साथियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें