फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आज से बदल हुए समय से चलेंगी 10 ट्रेनें

Thu, 01 Jan 2026 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो04कासगंज में रेलवे स्टेशन पर खड़ी मथुरा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे ने इज्जतनगर मंडल की 10 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। नए साल में यह गाड़ियां बदले हुए समय से चलेंगी। ट्रेनों यात्री रेलवे की नई समय सारिणी के हिसाब से अपना सफर करें। इससे वे न सिर्फ बेवजह परेशान होने से बचेंगे बल्कि उनको सहूलियत भी होगी। नए साल पर रेलवे ने ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। कासगंज से लालकुआं की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शाम 5:25 की जगह अब 5:20 रवाना होगी। वहीं, लालकुआं से कासगंज के लिए चलने वाली ट्रेन शाम 7:50 बजे की जगह अब 7:45 बजे चलेगी। लालकुआं से कासगंज के लिए चलने वाली ट्रेन सुबह 11 बजे के स्थान पर अब 10:45 बजे चलाई जाएगी। कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन सुबह 11 बजे की जगह 10:45 बजे, बरेली सिटी-कासगंज शाम 5:30 बजे की जगह शाम 5:50 बजे, बरेली सिटी-कासगंज शाम 5 बजे के स्थान पर शाम 5:25 बजे चलेगी। कासगंज-गंगापुर सिटी जाने वाली ट्रेन 11:05 बजे के स्थान पर 11:40 बजे रवाना होगी। कासगंज से अछनेरा जाने वाली ट्रेन रात 9:25 बजे की जगह 9:20 बजे चलेगी। कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन से सुबह 9.20 बजे के स्थान पर 9:15 बजे चलेगी। रामनगर -आगरा फोर्ट एक्सप्रेस रामनगर से शाम 7:55 बजे के स्थान पर 7:45 बजे चलेगी। कासगंज से गंगापुर सिटी पैसेंजर ट्रेन 11:05 बजे के स्थान पर 11:40 बजे चलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि रेलवे ने ट्रेनों के समय में बदलाव किए हैं। नए साल में यह ट्रेनें बदले हुए समय के साथ ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें