फोटो 08 कासगंज में नलकूप खंड कार्यालय परिसर में धरना पर बैठे कर्मी। स्रोत: संगठन
कासगंज। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश शाखा नलकूप खंड कासगंज ने मंगलवार को नलकूप खंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उठाई जा रही मांगों पर विभागीय अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे।
जिला मंत्री बृजेश कुमार ने नलकूप चालकों एवं सींच पर्यवेक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा। कहा कि कई बार मांगें उठाए जाने के बावजूद समाधान नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा तथा अधिशासी अभियंता का घेराव करने की रणनीति बनाई गई है। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय कुमार ने की, जबकि मंच संचालन रमेश चंद्र वर्मा ने किया। धरने में मुख्य सलाहकार हलीम खान, खेमकरण, आदित्य कुमार, रणजीत सिंह, अजय प्रताप, बादल, जयवीर सिंह, राधेश्याम यादव, अजब सिंह, करतार सिंह आदि मौजूद रहे।