फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गांव से शहर तक सुधरेगा सफर, मिलेंगी गड्ढामुक्त और चौड़ी सड़कें

विज्ञापन
फोटो06कासगंज लोक निर्माण विभाग कार्यालय ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। शहर से लेकर गांवों तक का सफर आसान करने के लिए 27 नई सड़कों के निर्माण, 32 जर्जर मार्गों की मरम्मत और चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने इन विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को सौंपे हैं। विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि क्षेत्र की जनता की मांग पर व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए ये योजनाएं तैयार की गई हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेज दिए गए हैं, बजट मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
-
27 गांवों में बनेंगी नई सड़कें
तिलसई खुर्द, मुबारिकपुर मार्ग, नगला थनी, महेशपुर, ऐंठपुरा, गोरहा नहर पुल, नगला दौली, नगला सितावी, जहांगीरपुर, सतपुरा, सलेमपुर बीबी, नगला वेदराम, भाउपुर, गुलाबगढी और कादरवाड़ी समेत अन्य गांवों के कच्चे रास्तों पर नई सड़कें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

-
32 जर्जर मार्ग होंगे दुरुस्त
सलेमपुर बीबी, नगला किलोनी, नगला भूड़, तिलसई कलां, पिवारी, मोहनी, दानियारगंज, धनतोरिया, कोटरा, अथैया, किसरोली, पचलाना, नगला जोर, नोगंवा और तैयवपुर सहित अन्य गांवों की टूटी सड़कों की मरम्मत होगी।
-
इन मार्गों का होगा चौड़ीकरण
यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए ढोलना-अथैया मार्ग, कासगंज-इस्माइलपुर मार्ग, बदरिया-अल्लीपुर बरवारा वाया सिरावली मार्ग और बरेली-मथुरा रोड पर सोरोंजी से भागीरथी गुफा व करूआदेव होते हुए गंगागढ़ तक के मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें