फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बरेली सिटी-कासगंज पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लगने से तीन घंटे ठप रहा संचालन

विज्ञापन
फोटो10-धर्मवीर ,यात्री। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। बरेली सिटी-कासगंज पैसेंजर ट्रेन के इंजन में सोमवार को मल्लन नगर हाल्ट के पास अचानक आग लगने और तकनीकी खराबी के कारण मुख्य रेल मार्ग पर यातायात करीब तीन घंटे तक पूरी तरह प्रभावित रहा। इससे कासगंज जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 55328 सुबह 7:40 बजे बरेली सिटी से कासगंज के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच मल्लन नगर हाल्ट के समीप इंजन से धुआं उठने लगा। स्थिति भांपते ही यात्रियों ने शोर मचाया, जिस पर चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। अचानक गाड़ी रुकने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
इस घटना के कारण रेल मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई और पांच प्रमुख ट्रेनें देरी से चलीं। बदायूं, बरेली, सिकंदराराऊ, रति का नगला, हाथरस, राया और मथुरा जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक कठिनाई हुई। कई यात्री प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करते नजर आए, जबकि कुछ ने बस व ऑटो जैसे वैकल्पिक साधनों का सहारा लिया।
विज्ञापन

ट्रेनों के लेट होने से अन्य गाड़ियों की कनेक्टिविटी भी बिगड़ गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रेल संचालन सुचारू हो सका, जिसके बाद ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

काफी देर से स्टेशन पर बैठे हैं
- सिकंदराराऊ जाने के लिए सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन पर आए हैं। काफी देर से मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे हैं। दो घंटे हो गए लेकिन अभी तक ट्रेन नहीं आई है। - धर्मवीर, निवासी बधारी कलां
-कासगंज जंक्शन से हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन तक जाना है। तीन घंटे बीत जाने के बाद भी मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेन अभी तक नहीं आई है। रेलवे कर्मियों ने बताया कि मल्लन नगर हाल्ट पर ट्रेन के इंजन में आग लगी है। इसी के कारण ट्रेन लेट हुई है। - कौशल, निवासी मोहिनी
विज्ञापन

-
ये ट्रेनें हुई विलंब

- ट्रेन संख्या 55328 बरेली सिटी-कासगंज, 3 घंटा, 09 मिनट
-ट्रेन संख्या 55308 रामनगर-कासगंज, 2 घंटा 05 मिनट
-ट्रेन संख्या 55335 कासगंज जंक्शन -मथुरा, 3 घंटा 11 मिनट
-ट्रेन संख्या 55327 कासगंज-बरेली सिटी, 1 घंटा 06 मिनट
-ट्रेन संख्या 55307 कासगंज-रामनगर, 29 मिनट
-

फोटो10-धर्मवीर ,यात्री। संवाद

फोटो10-धर्मवीर ,यात्री। संवाद

फोटो10-धर्मवीर ,यात्री। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें