फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कासगंज में दर्दनाक हादसा...सड़क पार कर रहे भाई-बहन को बस ने कुचला, मौके पर ही मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 18 Mar 2025 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में सुबह के समय हुए हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों को सड़क पार करते समय रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
 
विज्ञापन
भाई-बहन का फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार को सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे दोनों सड़क पार कर रहे थे। तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने दोनों को कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और परिवार के लोग मौके पर आ गए। भाई-बहन की लाशों को देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन





 
विज्ञापन

ये हादसा कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा के समीप मंगलवार सुबह हुआ। बताया याहै कि 15 वर्षीय राजकुमार अपनी छोटी बहन गुंजन (14  वर्ष) सड़क पार कर रहा था। उसी समय तेज रफ्तार बस ने उन दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

ये भी पढ़ें -  पत्नी की हत्या: बेटे सुन न सकें मां की चीखें...इसलिए पति ने ऐसे किया घरवाली का कत्ल, फट पड़ा घरवालों का कलेजा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें