फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कैंटर ने मामा और दो भांजों को रौंदा, तीनों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 12 May 2025 01:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के सोरों गेट पर देर रात कैंटर ने मामा और दो भांजों को रौंद दिया। हादसे के बाद आऱोपी कैंटर चालक को पुलिस ने दबोच लिया है। 
विज्ञापन
कासगंज में दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरों गेट क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार कैंटर ने मामा और दो भांजों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मामा रामजीत (35) और भांजे रवेंद्र (32) व गृजेंद्र (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


 

हादसे के वक्त थाना गांधी पार्क, आंबेडकर कॉलोनी छावनी, जनपद अलीगढ़ के रहने वाले दोनों भांजे मामा के साथ ननिहाल जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक अनिल कुमार निवासी मीरगंज, जिला बरेली के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। हादसे से पहले दोनों भांजे शनिवार देर रात स्कूटी से सोरों गेट पुलिस चौकी के पास पहुंचे, जहां दिल्ली से अपने गांव जा रहे मामा रामजीत पुत्र बुद्धसेन वहां उनका इंतजार कर रहे थे। दोनों भांजों के पहुंचने पर मामा उनसे सड़क किनारे खड़ होकर बात करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच आगरा से बरेली की ओर तेज गति से जा रहे कैंटर ने तीनों को रौंद दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रामजीत के छोटे भाई चरन सिंह निवासी गंगागढ़ ने बताया कई दिन से भतीजी सलोनी की तबीयत खराब है। उसका हाल जानने के लिए भाई रामजीत और भांजे रवेंद्र और गृजेंद्र गांव आ रहे थे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें