फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे पर मां को मिला दर्द: दो बेटों की मौत से टूटी बुढ़ापे की लाठी, कैंटर के कुचलने से मामा-भांजों की मौत

Sun, 11 May 2025 07:59 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

जनपद अलीगढ़ थाना गांधी पार्क के आंबेडकर कॉलोनी छावनी निवासी अंगूरी देवी के पति अतर सिंह की 8 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई। पति के जीवित रहते बेटी अनीता व सीमा की शादी हो चुकी थी। पिता की मौत के बाद रवेंद्र और गजेंद्र पर मां और बहन की जिम्मेदारी आ गई थी। 
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदर्स-डे के मौके पर मां अंगूरी देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 8 साल पहले पति की बीमारी से मौत हो जाने के बाद जो बेटे मेहनत मजदूरी करके अपनी मां का ध्यान रख रहे थे। सड़क हादसे में पल भर में ही उन बेटों को मां से छीन लिया। दोनों बेटों व भाई की एक साथ मौत ने उन्हें झकझोर दिया। बुढ़ापे की लाठी टूट जाने से मां सदमे है।

विज्ञापन

दो बहनों की हो चुकी शादी, भाई थे कुंवारे
जनपद अलीगढ़ थाना गांधी पार्क के आंबेडकर कॉलोनी छावनी निवासी अंगूरी देवी के पति अतर सिंह की 8 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई। पति के जीवित रहते बेटी अनीता व सीमा की शादी हो चुकी थी। पिता की मौत के बाद रवेंद्र और गजेंद्र पर मां और बहन की जिम्मेदारी आ गई। दोनों भाइयों ने जैसे-तैसे मेहनत मजदूरी कर बहन गीता की शादी की। दोनों भाइयों ने अपनी शादी भी नहीं की। पड़ोस में रहने वाले चेतन और अनिल ने बताया कि दोनों भाई काफी सीधे स्वभाव के थे।

मां को बुलाने आ रहे थे दोनों भाई
मां अंगूरी देवी शुक्रवार को मायके सोरोंजी के गांव गंगागढ़ में बीमार भतीजी सलोनी पुत्री रामजीत को देखने के लिए आई थी। गांव प्रहलादपुर पर बस से उतरते समय उनके पैर में चोट लग गई। इसके चलते दोनों बेटे शनिवार को उन्हें बुलाने के लिए आ रहे थे।

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सड़क हादसे में मृतक रामजीत के दिल्ली के मंडावली में मजदूरी करता था। वह शनिवार को दिल्ली से बीमार बेटी को देखने के लिए गांव आ रहा था। भाई चरन सिंह ने बताया कि भांजों के साथ आने के लिए वह सोरों गेट पर रुक गया। उसके चार बच्चे हैं। बेटी सलोनी (18), वीनेश (14) और बेटा हरिओम (17), अरुण (10) का है। पिता की मौत के बाद चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी संगीता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। वह पति को याद कर बार-बार बेहोश हो रही थी। परिजन और महिलाएं ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन

11 दिन में 9 लोगों की हो चुकी है मौत
3 मई -बस ने बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, पुत्री की मौत
5 मई-बिलराम कस्बा में ईदगाह के समीप वाहन की टक्कर से युवक की मौत
6 मई-मैक्स पलटने से श्रद्धालु महिला व किशाेर की मौत,16 घायल
10 मई -वाहन की टक्कर से युवक की मौत,अमांपुर मार्ग पर गल्ला मंडी के समीप हुआ हादसा
10 मई -बाइक से गिरकर महिला की मौत
11 मई-सोरों गेट पुलिस चौकी के समीप कैंटर से कुचलकर मामा व दो भांजों की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें