फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सोने, चांदी की कीमत बढ़ने से कारोबारी परेशान

Sat, 24 Jan 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो43सदर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक से वार्ता करते सराफा कारोबारी। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सोने, चांदी की कीमतों में वृद्धि से सराफा कारोबारी परेशान हैं। जिला सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी कोतवाली प्रभारी से मिले। पदाधिकारियों ने ग्राहकों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग की।
विज्ञापन

जिला महामंत्री दीपक गुप्ता सर्राफ और जिला अध्यक्ष अनुरूद पलतानी के नेतृत्व में सर्राफा व्यापारियों ने कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा से मुलाकात की। व्यापारियों ने शिकायत की कि सोने, चांदी की हालिया बढ़ोतरी के कारण ग्राहक पुराने गिरवी जेवरों की मांग कर अभद्रता करते हैं और पुलिस का भय दिखाकर व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। ग्राहक तीन या उससे अधिक वर्ष पूर्व गिरवी रखे जेवर वापस लेने में असमर्थ थे। अब मूल्य बढ़ जाने पर वही ग्राहक व्यापारी से उन्हें लौटाने की मांग कर उत्पीड़न कर रहे हैं।
कोतवाली प्रभारी ने आश्वासन दिया कि किसी भी सराफा व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी ग्राहक को समस्या है तो वह सिविल कोर्ट में शिकायत कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी। इस अवसर पर राहुल विडला, ललित विडला, कपिल लाहोटी, शिवम गुप्ता, बसंत माहेश्वरी, विपुल माहेश्वरी, राजीव कवरा, विशाल राठौड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें