फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सहावर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइक को मारी टक्कर

Wed, 10 Dec 2025 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो43सहावर में घायल युवक के बारे में जानकारी करती पुलिस । संवाद - फोटो : सुकृति शॉप पर सामान देखतीं संदीक्षा सदस्य।
विज्ञापन
सहावर। गांव बोदर के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सीएससी ले जाया गया। जहां से एक युवक को स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। म्यासुर निवासी यासिर पुत्र मोहम्मद शेर और सावंती नगला निवासी सतीश पुत्र सुनहरी लाल मंगलवार की रात अलग-अलग बाइक से घर जा रहे थे। गांव बोदर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद घायल सतीश को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि मोहम्मद शेर को चिकित्सक ने भर्ती कर लिया। सहावर थाने के क्राइम सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
बाइक व साइकल में भिड़ंत, दो गंभीर
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम साइकिल और बाइक में भिड़ंत हो गई। इससे उन पर सवार युवक घायल होकर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने दोनों को कुचल दिया। दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है।

गांव फिरोजपुर निवासी अनोखेलाल (55) पुत्र बाबूराम सब्जी का ठेला लगाते हैं। मंगलवार शाम वह साइकिल से घर जा रहे थे। इस दौरान सूरजपाल (55) पुत्र नक्शेलाल भी सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम प्रधान देवेंद्र कश्यप के अनुसार, शाम करीब 7 बजे महदवा गांव के पास पुलिया पर उनकी साइकिल और अज्ञात बाइक में भिड़ंत हो गई। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे। तभी तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक उन्हें रौंदते हुए निकल गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन


कुत्ते से टकराई बाइक, चाचा-भतीजा घायल
कासगंज। गांव तवालपुर के पास मंगलवार की देर शाम बाइक कुत्ते से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे गंभीर घायल हो गए। दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
एटा में थाना मारहरा के गांव भुरगवां निवासी मोहर सिंह (50) पुत्र रजनीश भतीजे संजय (35) पुत्र राजाराम बाइक से सहावर के गांव नगला कोठी आए थे। लौटते समय गांव तवालपुर के पास अचानक एक कुत्ता उनकी बाइक से टकरा गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें