फोटो23सोरोंजी स्थित हरि की पौड़ी। संवाद
कासगंज। तीर्थनगरी में पर्यटन विकास के कार्यों काे आगे बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ डीएम प्रणय सिंह ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने विकास के कार्यों के संबंध में प्रस्ताव तैयार करने निर्देश पर्यटन अधिकारियों को दिए।
हरि की पौड़ी पर घाटों को और उनकी छतरियों को एकरूपता दी जाएगी। साथ ही घाटों पर चेंजिंग रूम बनवाए जाएंगे। इसके अलावा पर्यटन गेस्ट हाउस को संवारा जाएगा। मेला ग्राउंड में टॉयलेट का नवीनीकरण किया जाएगा और तीर्थनगरी में प्रवेश के लिए एक बड़ा द्वार बनेगा। सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य भी प्रस्तावों में सम्मिलित किए जाएंगे। डीएम ने पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव को प्रस्तावों की रूपरेखा आगामी सप्ताह में तैयार करने के निर्देश। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि पर्यटन विकास से जुड़े प्रस्तावों को मुख्य सचिव को भेजा जाएगा। आर्किटेक्ट कार्यों से जुड़े थ्री डी प्रिंट भी तैयार करेंगे।
तीर्थनगरी में पर्यटन विकास के कार्यों के संबंध में बैठक में पर्यटन अधिकारी व आर्किटेक्ट के साथ समीक्षा बैठक की है। शीघ्र ही कार्य योजना तैयार होगी और मैं स्वयं शासन में मुख्य सचिव पर्यटन से मुलाकात करूंगा- प्रणय सिंह, डीएम।