फोटो24पटियाली के गांव रिकैरा में बारात घर की मरम्मत कराने की मांग करते ग्रामीण।संवाद
कासगंज। पटियाली के गांव रिकेरा में सरकारी बरात घर जर्जर हाल में है। इसकी छत और दीवारों में गहरी दरारें पड़ी हैं। बरात घर के गिरने की आशंका पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से शिकायत की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी बरात घर का जर्जर हाल होने के कारण ग्रामीण उपयोग नहीं कर पा रहे। उन्हें आयोजन के लिए परेशान होना पड़ता है। रामदीन, राजपाल ने बताया कि बरात घर की स्थिति बेहद खराब है। बारिश के समय में कभी भी यह गिर सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग उठाई कि बरात घर की मरम्मत कराई जाए। इस दौरान कुंवरपाल, केसरी, नाथूराम, जगदीश, कल्लू सिंह, अनेकपाल, लक्ष्मी देवी, भूरी देवी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।